Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी 25 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
साइबर थाना पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति से साढ़े 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद व जिला इटावा के इमामवाड़ा निवासी फरहान खान के रूप में हुई है।जांचकर्ता ने बताया की गांव मालपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 1 नवंबर को उसके के व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल मिली थी। फाइल पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल फोन हैंग हो गया। 5 नवंबर को उसने अपना मोबाइल फोन रिसेट करने के बाद बैंक जाकर पूछताछ की तो 1 नवंबर से 5 नवंबर तक उसके बैंक खाते से 11 ट्रांजैक्शन के जरिए साढ़े 15 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद व जिला इटावा के इमामवाड़ा निवासी फरहान खान को गिरफ्तार कर लिया है। जाहिद के बैंक खाते में ठगी की 8 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि फरहान खान ने साइबर ठगों को उसका खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।











