रेवाड़ी 24 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेवाड़ी थाना सदर पुलिस अक्टूबर माह में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताकर एक खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 2 लाख रूपये की राशी बरामद की है। जांचकर्ता ने बताया की जिला गुरूग्राम के गांव मिलकपुर निवासी ईश्वर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव चिल्हड़ बस स्टैंड पर खाद-बीज की दुकान की हुई है। गत अक्टूबर माह में उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताते हुए कहा कि वह अपने ड्राइवर को भेज रहा है। उसे 25 हजार रुपये दे देना। वह उसकी दुकान पर खाद भिजवा देगा। इसके बाद एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा, जिसने एसडीओ का ड्राइवर बताते हुए उससे 25 हजार रुपये ले लिए। 25 अक्टूबर को उसी नंबर से फोन करके 2 लाख रुपये और देने को कहा। उसने फिर से ड्राइवर को 2 लाख रुपये दे दिए। उसने बताया कि उसके पास खाद भेज दिया जाएगा। बाद में जब उसके पास खाद नहीं आया, तो उसने अपने स्तर पर फोन नंबर का पता लगाया तो यह नंबर गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश के निकला। जिस पर पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 2 लाख रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।











