November 2, 2026 10:44 pm

Jahanabad Bihar: बराबर की गुफाएं देख आनंद विभोर हुई लोक गायिका मालिनी अवस्थी

मनोज कुमार (जहानाबाद )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मालिनी अवस्थी ने सतधरवा गुफा का अवलोकन किया

वाणावर महोत्सव के समापन के बाद लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने ऐतिहासिक सतधरवा गुफा का अवलोकन किया। गुफा देखने के बाद उन्होंने कहा कि बराबर की ऐतिहासिक गुफाओं को देखने की इच्छा काफी दिनों से थी।  आने के बाद हमारी इच्छा पूरी हुई है। यह प्राचीन गुफाएं हमारे गौरवशाली संस्कृति की धरोहर हैं। प्राचीन काल में जब तकनीक इतना विकसित नहीं था उस समय भी हमारे देश के शिल्पी कितने उच्च श्रेणी के थे। गुफा की पॉलिश और प्रतिध्वनि सुनकर मैं आश्चर्यचकित हूं। इस धरोहर को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।इस मौके पर डीएम अलंकृता पांडेय साथ थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें