लोकेशन कोटकपूरा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर कृष्ण धिंगडा
कोटकपूरा( PB)राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर कोटकपूरा के फरीदकोट रोड पर FCI गोदाम के हेड ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया। FCI अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए शेलर मालिकों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन FCI की अफसरशाही भ्रष्टाचार करने के नए-नए तरीके ढूंढ रही है। राइस मिलर्स एसोसिएशन फरीदकोट के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह संधू के साथ महाशा गुरशविंदर सिंह बराड़ और कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि पहले विभाग ने चावल की क्वालिटी जांचने के लिए महंगी मशीनों का इंतजाम किया था, अब उसे बदलकर इंसानों की जांच से जोड़ा जा रहा है, जिसका संगठन कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी नई शर्तें लाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज शाम तक विरोध प्रदर्शन करके अफसरशाही को समझाने की कोशिश की जाएगी, अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो इस संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा जब इस संबंध में डिपू मैनेजर देव राम देवराम मीणा से पत्रकारों ने बात करनी चाही तो उन्होंने अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया
बाइट : हरपाल सिंह संधू अध्यक्ष राइस मिलर
बाइट: कृष्ण कुमार गोयल राइस मिलर
बाइट: गुरसविंदर सिंह बराड़











