November 2, 2026 9:38 pm

रेवाड़ी में ‘सद्भाव यात्रा’ का भव्य स्वागत: अजय चौकन ने बृजेंद्र सिंह को भेंट की गदा और पगड़ी, भाजपा पर साधा तीखा निशाना

रेवाड़ी 23 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

प्रदेश में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश लेकर निकली ‘सद्भाव यात्रा’ के रेवाड़ी पहुँचने पर कांग्रेस के युवा नेता अजय चौकन के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान युवाओं की भारी भीड़ के साथ अजय चौकन ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का फूल-मालाओं, पारंपरिक पगड़ी और शौर्य के प्रतीक ‘गदा’ भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

नफरत के खिलाफ सच्चाई की लड़ाई: अजय चौकन से यात्रा में अपने साथियों सहित शामिल हुए शिक्षित युवा नेता अजय चौकन ने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है।संस्थाओं का दुरुपयोग: चौकन ने आरोप लगाया कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे ED और CBI का डर दिखाकर चुप कराने की कोशिश की जाती है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है।

वोट चोरी और नफरत की राजनीति: उन्होंने कहा कि भाजपा आज ‘वोट चोरी’ और नफरत के सहारे राजनीति कर रही है। ऐसे में बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जा रही यह सद्भाव यात्रा जनता को जागरूक करने और सच से रूबरू कराने का एक सशक्त माध्यम है।रेवाड़ी वीरों की भूमि है यहाँ का समर्थन अभूतपूर्व: बृजेंद्र सिंह

युवाओं के भारी उत्साह और अजय चौकन द्वारा किए गए भव्य स्वागत से गदगद नजर आए बृजेंद्र सिंह ने अहीरवाल की धरा को नमन किया। उन्होंने कहा की रेवाड़ी वीरों की भूमि है जिसने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश के लिए सर्वाधिक शहादतें दी हैं। यहाँ के युवाओं का जज्बा काबिले तारीफ है।उन्होंने स्पष्ट किया कि सद्भाव यात्रा का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने भाजपा सरकार को ‘झूठ और नफरत’ की राजनीति करने वाली सरकार बताया।युवाओं की रही भारी मौजूदगी इस स्वागत कार्यक्रम और यात्रा के दौरान अजय चौकन के साथ मुख्य रूप से दीपांशु जड़रा, जयवीर चौकन, विशाल राव, अरुण चौहान, शुभम सिंघानिया, शीशराम रावत, मनु रावत, योगेश पहलवान, अंकित भाटी और संजीव कुमार सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें