November 2, 2026 9:37 pm

जिले मे अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित सात अपराधियों पर कसा शिकंजा 

रेवाड़ी 23 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान PO एवं बेल जंपर की धरपकड़ के बारे में चलाया हुआ है जिसके के तहत रेवाड़ी पुलिस ने अलग –अलग मामलो में अदालत द्वारा उद्घोषित किए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली घटना:- थाना कोसली पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित किए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला चरखी दादरी गांव बुरा खेड़ी निवासी विनोद के रूप में हुई है। आरोपी उपरोक्त मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर माननीय अदालत द्वारा उसे पीओ घोषित कर दिया था। जो इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोसली में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस दर्ज कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है ।

दुसरी घटना:- थाना कोसली पुलिस ने वर्ष 2019 में दर्ज एक्सिडेंट के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित किए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव कारोली निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी उपरोक्त मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर माननीय अदालत द्वारा उसे पीओ घोषित कर दिया था। जो इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोसली में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस दर्ज कर आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है ।

तीसरी घटना :- थाना माडल टाऊन पुलिस ने वर्ष 2023 में दर्ज चोरी के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित किए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला धक्का बस्ती राजीव नगर रेवाड़ी निवासी नवीन उर्फ धुर्व के रूप में हुई है। आरोपी उपरोक्त मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर माननीय अदालत द्वारा उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस दर्ज कर आरोपी नवीन उर्फ धुर्व को गिरफ्तार कर लिया है ।

चौथी घटना :- थाना माडल टाऊन पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित किए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव पातुहेडा निवासी महाबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी उपरोक्त मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर माननीय अदालत द्वारा उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस दर्ज कर आरोपी महाबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है ।

पाँचवी घटना :- थाना माडल टाऊन पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में में अदालत द्वारा उद्घोषित किए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला चरखी दादरी गांव रामलावास निवासी बिजेन्द्र के रूप में हुई है। आरोपी उपरोक्त मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस दर्ज कर आरोपी बिजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है ।

छट्टी घटना :- थाना माडल टाऊन पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित किए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव मोकलवास निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। आरोपी उपरोक्त मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर माननीय अदालत द्वारा उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस दर्ज कर आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

सातवी घटना :- थाना बावल पुलिस ने वर्ष 2024 में दर्ज मारपीट के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित किए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव न्यौला निवासी दीपक उर्फ न्यौलिया के रूप में हुई है। आरोपी उपरोक्त मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर माननीय अदालत द्वारा उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस दर्ज कर आरोपी दीपक उर्फ न्यौलिया को गिरफ्तार कर लिया है ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें