November 2, 2026 9:38 pm

बलिया समाचार:राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बच्चों का मऊ स्थित बीज अनुसंधान संस्थान भ्रमण।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को 100 छात्र-छात्राओं एवं 20 शिक्षकों का एक दिवसीय शैक्षिक एक्सपोजर विजिट भारतीय बीज विज्ञान अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मऊ के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। संस्थान में भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों ने बच्चों को आधुनिक कृषि में उन्नत एवं रोगमुक्त बीजों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण बीजों के प्रयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है। इसके साथ ही संस्थान में चल रहे बीज अनुसंधान, पौध रोग विज्ञान, जैविक खाद, कल्चर, अंकुरण सहित विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से बच्चों को अवगत कराया गया। भ्रमण दल ने संस्थान परिसर स्थित फार्मिंग एरिया एवं पार्क का भी अवलोकन किया, जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं कृषि के प्रति रुचि विकसित हुई। इस शैक्षिक भ्रमण में भरत प्रसाद गुप्त, शुकदेव पांडेय, मीरा सिंह, संजीत तिवारी, नीरज मिश्र, सुरजीत ओझा, दिवाकर राव, कुरैशा खातून, सावित्री देवी, विनोद कुमार, अभिराम यादव, बलवंत सिंह, चूड़ामणि, ज्योति जीवन वर्मा, पीयूष कुमार, निर्भय सिंह, नंद किशोर राम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी शामिल रहे। भ्रमण के समापन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संस्थान के वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। भ्रमण दल सायं 4:30 बजे पुनः बीआरसी बैरिया के लिए प्रस्थान किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें