संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। जयप्रकाश नगर दलजीत टोला स्थित काली माता मंदिर परिसर में रविवार को सकल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सेवाधार सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्षक प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संजय शुक्ला रहे। वहीं जिला प्रचारक अखिलेश्वर ने अपने संबोधन में समाज में संस्कार, संगठन और एकता की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में गौतम यादव, ललन राम, विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरविंद सिंह सेंगर, विजय लक्ष्मी सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा मुरली छपरा मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, खंड कार्यवाहक बिनोद सिंह, प्रचार प्रमुख अर्जुन सिंह पल्लू, राकेश सिंह, बिक्की सिंह, दीनबंधु सिंह समेत अन्य प्रचार प्रवाहकों की सक्रिय सहभागिता रही। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक दायित्वों पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज हित में संगठित होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन पवन मिश्रा ने किया।











