आशीष मित्तल कोटपूतली, 16 मार्च 2025
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिये राहत की खबर है। उनके लम्बित और विवादित बिलों के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित किये जायेगें। शिविर का मुख्य उद्देश्य डीसी, पीडीसी और नियमित विद्युत कनेक्शनों से जुड़े बकाया बिलों का निस्तारण करना है। सोमवार को सहायक अभियंता कार्यालय, कोटपूतली में विशेष शिविर आयोजित होगा, जहां उपभोक्ताओं को मौके पर ही उनके बिलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रदान किया जायेगा। साथ ही विवादित राशि वाले बिलों को निपटाकर तुरंत जमा करने की सुविधा भी दी जायेगी। मंगलवार 18 मार्च को ग्राम पंचायत पनियाला में शिविर आयोजित होगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी लाभ मिल सकें। यह पहल उन उपभोक्ताओं के लिये बड़ी राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से अपने विद्युत बिलों की समस्याओं से जूझ रहे थे। यह अवसर ना केवल वित्तीय बोझ को हल्का करेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक देरी और परेशानियों से भी बचायेगा। इसी प्रकार 20 मार्च को ग्राम पंचायत सुन्दरपुरा, 22 मार्च को ग्राम पंचायत मोलाहेड़ा, 23 मार्च को ग्राम पंचायत रामसिंहपुरा, 25 मार्च को ग्राम पंचायत नांगल पण्डितपुरा, 26 मार्च को ग्राम पंचायत कांसली, 27 मार्च को ग्राम पंचायत कल्याणपुरा खुर्द व 28 मार्च को ग्राम पंचायत अमाई में विशेष शिविरों का आयोजन होगा। जिसमें सम्बंधित जीएसएस के अधीन आने वाले गांवों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। शिविर की व्यवस्थाओं के लिये उक्त फिडर के इंचार्ज को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। शिविर में विधुत विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेगें।











