November 2, 2026 8:10 pm

प्रतापगढ़ जिले के भाजपा के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव घोषित

ब्रेकिंग न्यूज प्रतापगढ़ 🪶

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतापगढ़ जिले के भाजपा के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव घोषित

श्रीवास्तवला कार्यालय भाजपा, प्रतापगढ़ सिटी दोपहर 2 बजे संगठन पर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ घोषणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला चुनाव अधिकारी प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, चुनाव पर्यवेक्षक प्रयाग नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर वंदेमातरम गीत से प्रारम्भ हुआ कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह सहचुनाव अधिकारी ने किया !

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उन्मुख पार्टी है इसमें सभी काम आम सहमति से ही तय होता है, इसमें कोई कार्यकर्ता छोटा बड़ा नही है यहॉं दरी बिछाने वाला मंच के नीचे बैठने वाला कार्यकर्ता भी कभी भी किसी शीर्षस्थ पद पर पहुॅंच सकता है।
अर्चना मिश्रा ने जोर दार उद्घोष कराते हुये सभी कार्यकर्ता का अभिवादन कर विगत 4 माह से जनपद में अपने कार्य करने के दौरान हुये अनुभव को साझा करते हुये जिलाअध्यक्ष आषीश श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की! जिससे सभी कार्यकर्ता खुशी से भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाये और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिवादन किया।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, के0 के0 सिंह पूर्व विधायक धीरज ओझा सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य अवधेश मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, रामआसरे पाल, राघवेन्द्र शुक्ला, प्रतिभा सिंह, रूची केशरवानी, रजत सक्सेना, राजेश मिश्र राजन, आशुतोष सिंह सभासद, और क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ जन प्रतिनिधिगण ज़िला पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले जनप्रतिनिधि गण, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व ज़िला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने दी।

जिला सह ब्यूरो चीफ मयंक शेखर मिश्रा
स्वदेश राज प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें