November 2, 2026 11:26 pm

लालपुर पंचायत के झंडी राज में जर्जर पुलिया से बढ़ा खतरा, प्रशासनिक अनदेखी पर ग्रामीणों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र अंतर्गत लालपुर पंचायत के झंडी राज गांव में मुख्य मार्ग पर, प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित पुलिया पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। आज पुलिया की हालत और अधिक खराब हो गई, जिससे स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों, ग्रामीणों व राहगीरों की जान पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग है। प्रतिदिन इसी रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं और ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक न तो मरम्मत कराई गई और न ही नए निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल की गई। इससे ग्रामीणों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर गहरा रोष व्याप्त है ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस जर्जर पुलिया के कारण कोई भी दुर्घटना घटित होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की होगी जनहित और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराने की पुरजोर मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले हालात पर काबू पाया जा सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता है या किसी बड़े हादसे के बाद ही नींद से जागता है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें