November 2, 2026 7:58 pm

हरियाणा समाचार: टैक्सी चालक को गोली मारकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

*रेवाड़ी, 22 दिसंबर | चीफ ब्यूरो: दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज सुमेर सिंह की टीम ने बीते सप्ताह टैक्सी चालक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। रिमांड के दौरान पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, हथकड़ी सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। जिला पुलिस के लिए यह कार्रवाई एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

घटना 18 दिसंबर की रात की है, जब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ निवासी टैक्सी चालक संजय की टैक्सी को जयपुर जाने के बहाने दो युवकों ने हायर किया था। बावल के बनीपुर चौक पर पेशाब के बहाने गाड़ी रुकवाकर आरोपियों ने चालक संजय की जांघ में गोली मार दी। इसके बाद उसे शहर के सर्कुलर रोड पर फेंककर आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर अजमेर निवासी देवांशु और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। शुरुआती पूछताछ में उनके कब्जे से दो पिस्टल, 89 जिंदा कारतूस, वेव ब्लॉकर, जीपीएस डिटेक्टर और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें हथियार मेरठ निवासी बंटी ने उपलब्ध कराए थे। इसके बाद सीआईए टीम ने बंटी को भी गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल **5 देशी पिस्टल, 250 जिंदा कारतूस, 8 मैगजीन, 22 मैगजीन स्प्रिंग, एक बैरल स्प्रिंग, एक बैग, एक आईफोन, 6 वॉकी-टॉकी सेट, 5 चार्जर, 5 अडैप्टर, दस्तानों का पैकेट, एक दूरबीन, 2 पावर अडैप्टर, 3 खाली कारतूस डिब्बे और एक हथकड़ी** बरामद की है।

सीआईए टीम के लिए यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और वारदात के मकसद को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें