November 2, 2026 9:46 pm

जहानाबाद सदर अस्पताल में घायल युवक भर्ती, फायरिंग की आशंका पर जांच जारी

मनोज कुमार जहानाबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जहानाबाद सदर अस्पताल में रात करीब 9 बजे पुलिस एक घायल युवक को लेकर पहुंची। युवक के चेहरे पर जख्म के निशान थे और खून बह रहा था। पुलिस के अनुसार पटना मुख्यालय से 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि टेहटा थाना क्षेत्र के हबलीपुर गांव के पास किसी घटना में एक युवक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों द्वारा एक युवक को पकड़े हुए देखा गया। घायल अवस्था में युवक को तत्काल पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

 

घायल युवक की पहचान मणि कुमार के रूप में की गई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के कारण फायरिंग की गई है, जिसमें छर्रे युवक के चेहरे पर लगे हैं। हालांकि गोली लगने की पुष्टि न तो पुलिस और न ही अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई है।

 

इस संबंध में सदर अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार नंदा ने बताया कि युवक को गोली नहीं लगी है। यदि फायरिंग हुई भी है तो बारूद के छींटों से चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह खतरे से बाहर है, उसकी ड्रेसिंग कर दी गई है और हालत सामान्य है। युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह घर जाने की स्थिति में है।

 

वहीं 112 टीम के पुलिसकर्मी प्रेमचंद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल लाया गया। फिलहाल मामला जांच का विषय है। पुलिस टीम दोबारा घटनास्थल पर जाकर जांच करेगी और यदि वहां से छर्रा या अन्य कोई साक्ष्य मिलता है तो उसकी पुष्टि की जाएगी। इस पूरे मामले पर आगे की जानकारी वरीय अधिकारियों द्वारा जांच के बाद साझा की जाएगी। पुलिस के अनुसार संबंधित थाना की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है। फायरिंग हुई या नहीं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें