November 2, 2026 9:40 pm

हरियाणा समाचार,:कामकाजी महिलाओं के लिए करवाया जा रहा महिला हॉस्टल का निर्माण

रेवाड़ी, 19 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जिला में कार्यरत कामकाजी महिलाओं के लिए रेवाड़ी शहर के सेक्टर 16 में हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें करीब 150 महिलाएं रह सकेंगी। हॉस्टल के निर्माण को लेकर महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक मोनिका मलिक ने शुक्रवार को रेवाड़ी में प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रबंध निदेशक को हॉस्टल निर्माण को लेकर प्रशासन की तरफ की जा रही प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की। प्रबंध निदेशक मोनिका मलिक ने बताया कि सरकार द्वारा सखी निवास योजना उन कामकाजी महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जो अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा या किसी कारणवश अपने परिवार से अलग रहकर काम कर रही हैं। इतना ही नहीं, विवाहित महिलाएं जिनके पति या परिजन उसी शहर में नहीं रहते, वे भी इस हॉस्टल में रहने के लिए योग्य होंगी। इस योजना में समाज के वंचित वर्गों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। दिव्यांग महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का भी विशेष प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को महिला हॉस्टल के निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इसका जल्द निर्माण करवाया जाए, ताकि कामकाजी महिलाओं को लाभ मिल सके।

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएसवीपी द्वारा रेवाड़ी के सेक्टर 16 में करीब एक एकड़ में आधुनिक स्तर के हॉस्टल का निर्माण करवाया जाएगा। महिला हॉस्टल के निर्माण को लेकर लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सुविधाओं से युक्त हॉस्टल में कामकाजी महिलाएं सुरक्षित तरीके से रह सकेंगी। हॉस्टल का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें