November 2, 2026 9:38 pm

हरियाणा समाचार:सद्भाव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; बावल में मिला जबरदस्त समर्थन; कैप्टन का सरकार पर प्रहार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 19 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

 

पूर्व सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा आज भी बावल विधानसभा क्षेत्र में जारी रही। यात्रा की शुरुआत आज गांव सुलखा से हुई और इसके बाद बेरवाल-बधराना, पुरसीका-राजियाका, गोलियाका, भांडोर, गुमीना व खोरी से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी यात्रा में विशेष रूप से मौजूद रहे।

सद्भाव यात्रा को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन पर चौधरी बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट-चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों और सबूतों से सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है।चौधरी बृजेंद्र सिंह ने कहा मैं जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख को समझ रहा हूं। गांव-गांव जिस तरह का प्यार, सम्मान और उत्साह मिल रहा है, उससे साफ है कि जनता बदलाव चाहती है। सद्भाव यात्रा का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोकतंत्र को मजबूत करना है।यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मनरेगा के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल कांग्रेस द्वारा बनाई गई योजनाओं के नाम बदलने में लगी हुई है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा अगर मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ रख दिया गया है तो हमें नाम से कोई आपत्ति नहीं है, भगवान राम का नाम है, अच्छी बात है। लेकिन योजना को कमजोर मत करो। अगर सच में गरीबों का भला चाहते हो तो ‘जी राम जी’ के नाम से एक नई योजना भी शुरू कर दो। मनरेगा से गरीब, मजदूर और किसानों को रोज़गार मिल रहा है, उसे बंद या कमजोर मत करो। कांग्रेस की बनाई योजनाओं के नाम बदलकर ही कब तक राजनीति करोगे।उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार खुद कर्ज में डूबी हुई है। प्रदेश सरकार बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा तक किसानों को समय पर नहीं दे पा रही। जब मुआवजा देने के पैसे नहीं हैं तो मनरेगा का भुगतान कहां से होगा ? 40 प्रतिशत हिस्सेदारी की बातें करना जनता को गुमराह करने जैसा है। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा मेरा मकसद सिर्फ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कांग्रेस के झंडे और बैनर के नीचे जो भी मुझे बुलाएगा, मैं वहां जरूर पहुंचूंगा। मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और कांग्रेस पार्टी के झंडे तले हमेशा खड़ा मिलूंगा। सद्भाव यात्रा के दौरान बावल विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसमर्थन यह स्पष्ट संकेत देता है कि प्रदेश की जनता भाजपा की नाकामियों से तंग आ चुकी है और कांग्रेस के साथ खड़ी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें