November 3, 2026 11:51 pm

हरियाणा समाचार:वर्क फ्रॉम होम बना ठगी का जाल; युवती से 1.20 लाख ऐंठने वाले 2 गिरफ्तार

रेवाड़ी, 19 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साइबर थाना पुलिस ने सितंबर माह में एक युवती से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.20 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव मल्लनवाला निवासी गुरप्रीत सिंह व दिलजीत सिंह के रूप में हुई है।

जांचकर्ता के मुताबिक मोहल्ला गांधी नगर रेवाड़ी निवासी मीनाक्षी ने अपनी शिकायत बताया था कि गत 10 सितंबर को उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने व्हाट्स एप पर मैसेज किया था। मैसेज के जवाब में उसे ऑनलाइन टास्क के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। उसे बताया गया कि ऑनलाइन शॉपिंग की तरह ही उसे टास्क करना है। इसके लिए उसे पैसे जमा कराने होंगे। उसने शुरू में 100, 200, 500 और 800 रुपये बताए गए नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। उसे पैसे वापस देने की बजाय और अधिक पैसे जमा कराने के लिए दबाव बनाया। उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 19 हजार 972/- रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उसने पैसा वापस देने को कहा, तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपी पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव मल्लनवाला निवासी गुरप्रीत सिंह व दिलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरप्रीत सिंह के बैंक खाते में ठगी की 20 हजार 600/- रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी। जबकि दिलजीत सिंह ने साइबर ठगों को उसका खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें