धारूहेड़ा चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 पुलिस ने गो तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव पल्ला निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि श्री नंदू गोशाला धारूहेड़ा के प्रधान गांव गोकलगढ़ निवासी रोहित यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 17 नवंबर की रात उन्हें मॉडल टाउन रेवाड़ी से एक पिकअप गाड़ी गायों को ले जाते हुए दिखाई दी। उन्होंने गाड़ी का पीछा करना शुरू किया तो फिदेड़ी रोड पर गौ तस्कर पांच गांयों को सड़क पर फेंककर भागने लगे। उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने आकेड़ा में नाका लगा दिया। जिस पर गौ तस्कर पुलिस नाके के पास गाड़ी छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान एक गौ तस्कर नाले में गिर गया, पूछताछ में उसने अपना नाम जाहुल निवासी भपावली जिला नूंह बतलाया। जो आरोपी के अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में आरोपियों के खिलाफ गौ संवर्धन अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज मामले में संलिप्त एक आरोपी जाहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला नूंह के गांव पल्ला निवासी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। जांचकर्ता ने बताया की आरोपी राहुल के खिलाफ पहले भी थाना खोल, रोहड़ाई, सदर नूंह, पलवल, भिवाड़ी,तिजारा,खैरथल, किशनगढ़,नीमराणा व शहर नारनौल में गो-तस्करी, हत्या के प्रयास, मारपीट,चोरी व आर्म्स एक्ट के 15 मामला दर्ज है।











