November 2, 2026 9:39 pm

हरियाणा समाचार: श्री श्याम जागरण में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

धारूहेड़ा | ब्यूरो चीफ: दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हनुमान मंदिर परिसर में रविवार रात श्री श्याम जागरण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजस्थान व दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने श्री श्याम बाबा की महिमा का गुणगान कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका उप-चेयरमैन अजय जांगड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात कलाकार सुनील जांगिड़, जोगिंदर बृजवासी एवं श्वेता शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।

जागरण के समापन के उपरांत प्रातः आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर विजय सैन, RWA उप-प्रधान धर्मपाल श्योराण, विकास शर्मा, संजय जांगड़ा, राजू पार्षद, राहुल जोशी पार्षद, महेंद्र जांगड़ा, सूबेदार चंद्र बोस, नानक चंद खोला, राजेंद्र सैनी, जितेंद्र यादव, यशवंत सैनी, डी. शर्मा, राजेश शर्मा, लीलाराम, देवेंद्र, श्याम सिंह, सतपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें