November 2, 2026 10:31 pm

वाराणसी समाचार:काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिर्जामुराद के बाहर छात्रों का हंगामा

संपादक नीलेश वर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बाहर शुक्रवार को फर्स्ट ईयर के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑटोनोमस कॉलेज के नाम पर उनसे एडमिशन लिया गया, लेकिन अब उन्हें AKTU (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी) के तहत परीक्षा देने की बात कही जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि एडमिशन के समय कॉलेज प्रशासन ने ऑटोनोमस स्टेटस का दावा किया था, जिसके आधार पर उन्होंने दाखिला लिया। अब परीक्षा प्रणाली बदलने की बात से छात्रों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।
छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज प्रबंधन स्थिति को स्पष्ट करे और एडमिशन के समय किए गए वादों के अनुसार ही परीक्षा और अकादमिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए कॉलेज के बाहर आवागमन प्रभावित रहा।
मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और हालात पर नजर बनाए रखी गई। खबर लिखे जाने तक कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें