November 2, 2026 8:48 pm

हरियाणा समाचार:समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी, 15 दिसंबर | ब्यूरो चीफ: दीपक तिवारी

 

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) अभिषेक मीणा ने की। शिविर में डीसी ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान संभव होता है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर समाधान मिल सके।

 

सोमवार को आयोजित शिविर में गोठड़ा टप्पा डहीना में रास्ते पर अवैध निर्माण तथा गांव निखरी में जोहड़ पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच कर अवैध निर्माण हटवाने के निर्देश दिए। गांव निखरी में 60 वर्ष पुराने पेड़ों की कटाई की शिकायत पर डीसी ने डीएफओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं, गांव जड़थल की निवासी की बिजली बिल से संबंधित शिकायत पर डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को बिल की जांच करने के निर्देश दिए।

 

इसके अतिरिक्त परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी

उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें