November 2, 2026 10:25 pm

बलिया समाचार:हत्या के मामले में दो वांछित आरोपियों पर उद्घोषणा, संपत्ति कुर्की की चेतावनी।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया।थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की है। यदि तय समय के भीतर आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो उनकी चल संपत्ति जब्त की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हल्दी राजेन्द्र प्रसाद सिंह की टीम ने यह कार्रवाई पूरी की। पुलिस के अनुसार, थाना हल्दी में दर्ज मुकदमा संख्या 158/2025 (धारा 191(3), 103(1) बीएनएस) में वांछित आरोपी पंकज राय पुत्र हरेराम राय, निवासी रैपुरा तथा अजीत चौबे पुत्र स्व. कमलाकांत चौबे, निवासी चैनछपरा, थाना हल्दी, लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर न्यायालय द्वारा 4 नवंबर 2025 को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बावजूद पेश न होने पर 11 दिसंबर 2025 को न्यायालय ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश पारित किया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रविवार को पुलिस टीम ने आरोपियों के आवास, आसपास के प्रमुख स्थानों और न्यायालय परिसर में नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं तो आगे उनकी चल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें