रेवाड़ी, 14 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल और ऐतिहासिक महारैली को लेकर रेवाड़ी सहित पूरे दक्षिणी हरियाणा में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं रेवाड़ी से पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व और आह्वान पर रेवाड़ी से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महिलाएं, युवा और आम नागरिक सुबह कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास एकत्रित हुए और संगठित काफिले के रूप में दिल्ली महारैली के लिए रवाना हुए।
चिरंजीव राव ने कहा कि आज रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा और लोकतंत्र पर हो रहे लगातार हमलों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और देश के भविष्य को बचाने की निर्णायक लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की यह महारैली ऐतिहासिक और रिकॉर्डतोड़ रही, जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। यह जनसमर्थन साफ संदेश देता है कि भाजपा सरकार जनादेश के बल पर नहीं, बल्कि वोट-चोरी और सत्ता के दुरुपयोग के सहारे खड़ी है। आज की रैली ने भाजपा के झूठे प्रचार और खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है। चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी और दक्षिणी हरियाणा से जिस तरह हजारों की तादाद में लोग दिल्ली पहुंचे, उससे यह पूरी तरह सिद्ध हो गया है कि दक्षिण हरियाणा की जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता की आवाज़ बनी है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है और आने वाले समय में भाजपा की जनविरोधी राजनीति को जनता लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की यह ऐतिहासिक महारैली आने वाले राजनीतिक बदलाव की मजबूत आहट है और कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर देश को फिर से विकास, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के रास्ते पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रैली में गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिरंजीव राव की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस की मजबूती की रीढ़ रहे हैं। संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाने में उनका योगदान अतुलनीय है। आज रेवाड़ी से दिल्ली तक पहुंचा यह जनसैलाब उनके मार्गदर्शन और संघर्षशील नेतृत्व का भी परिणाम है।











