November 2, 2026 10:25 pm

बलिया समाचार:गैंगेस्टर एक्ट के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना दोकटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े तीन फरार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनके विरुद्ध उद्घोषणा की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष दोकटी उप निरीक्षक अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार 14 दिसंबर 2025 को की गई। पुलिस के अनुसार, थाना बैरिया में दर्ज मु.अ.सं. 370/2025 धारा 2/3(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत नामजद अभियुक्त प्रियांशु वर्मा, विशाल सिंह उर्फ सिंह एवं आर्यन सिंह उर्फ कान्हा सिंह के विरुद्ध माननीय गैंगेस्टर कोर्ट, बलिया द्वारा गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। बावजूद इसके अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा जारी की गई। शनिवार को थाना दोकटी पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अभियुक्तों के आवास पर नोटिस चस्पा किया तथा उनके घरों और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी चल संपत्ति जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

*वांछित अभियुक्तों का विवरण*

प्रियांशु वर्मा पुत्र ब्रह्माशंकर वर्मा, निवासी करमानपुर, थाना बैरिया, बलिया।

विशाल सिंह उर्फ सिंह पुत्र रामजी, निवासी रानीगंज कोटवा, थाना बैरिया, बलिया।

आर्यन सिंह उर्फ कान्हा सिंह पुत्र अरविन्द सिंह, निवासी करमानपुर, थाना बैरिया, बलिया।

तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बैरिया में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में लंबा आपराधिक इतिहास दर्ज है और ये गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे हैं।

इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष दोकटी उप निरीक्षक अनुपम जायसवाल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, अपराध निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला सहित थाना दोकटी व बैरिया की पुलिस टीम मौजूद रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें