November 2, 2026 10:30 pm

हरियाणा समाचार:केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने माजरा में निर्माणाधीन एम्स का लिया जायजा*

*मार्च-2026 तक एम्स में शुरू हो जाएगी ओपीडी : राव इंद्रजीत सिंह एम्स का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता से निमार्ण कार्य किया जाए पूरा*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 13 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

 

केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को गांव माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण कर जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने दी गई गाइडलाइन के तहत मार्च-2026 तक एम्स में ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एम्स और एजेंसी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रेवाड़ी जिला के माजरा गांव में बन रहे एम्स को अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा कार्य पूरा किया जाए। इस वित्त वर्ष के आखिरी माह मार्च तक ओपीडी शुरू की जाए। ओपीडी शुरू होने से रेवाड़ी जिले व आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काफी राहत मिलेगी। इसी के साथ बाकी कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा फैकल्टी संबंधी व्यवस्थाएं भी समय से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मेडिकल क्लासेज भी अगले सेशन में शुरू करवाने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन के ऊपर से बनने वाले ओवरब्रिज(आरओबी) का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी बिल्डिंग सहित पूरे निर्माणाधीन एम्स परिसर का जायजा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। एम्स के निदेशक डा. डी.एन. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च में ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। वहीं जून-जुलाई के सेशन से यहां मेडिकल कक्षाएं भी शुरू करवा दी जाएंगी। इसके अलावा इमरजेंसी सेवाएं सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं और बिल्डिंग का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि एम्स बनने से जिले सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च में ओपीडी शुरू होने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी एम्स प्रबंधन द्वारा जल्द देने को लेकर निर्माण कार्य सहित अन्य प्रबंधन तेजी से किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अरविंद यादव, डीएसपी पवन कुमार, जिला प्रमुख मनोज यादव,जीतू चेयरमैन,यशु चेयरमैन,सरपंच रविंद्र हाथी माजरा,जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट,सरपंच नरेश यादव नरू,मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव ढाणी शोभा,जीवनराम गर्ग,समाजसेवी यतेंद्र रावत,विपिन यादव माजरा,प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर,जगदीश प्रधान,मास्टर नरेंद्र यादव न्यू इरा,सरपंच देशराज ,सरपंच संजय यादव,प्रिंसिपल ओमपाल,प्रिंसिपल धर्मेंद्र,संदीप पाली,मंजीत यादव सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।

*बॉक्स*

*210 एकड़ में हो रहा एम्स का निर्माण*

एम्स के निदेशक डा. डी.एन. शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी के माजरा गांव में बनाया जा रहे 750 बेड के एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। 210 एकड़ में करीब 1700 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे एम्स में सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो देश के अन्य एम्स में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि माजरा एम्स में अगले जून-जुलाई- 2026 के सेशन से मेडिकल क्लासेज भी शुरू की जाएंगी। इस एम्स में फिलहाल निर्धारित नियमों के अनुसार शुरुआत में एमबीबीएस के लिए 50 सीट रखी जाएंगी। जो कि आगे बढ़ाकर 100 सीट की जाएंगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें