रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान, पैदल राहगीरों और यातायात को मिलेगी राहत*
नगर में यातायात सुचारू रखने तथा सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से आज नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका एवं पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत पटेल चौराहे से की गई, जो इंदिरा स्टेडियम तक लगातार जारी रहा। टीम ने सड़क किनारे बनाए गए अवैध ठेले, दुकानों की बढ़ी हुई सीमाएं, निर्माण सामग्री और अतिक्रमण कर रखे गए सामानों को हटवाया। कई स्थानों पर पहले से दी गई चेतावनी के बावजूद हटाए नहीं गए अवैध ढांचों को मौके पर ही हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कार्रवाई आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे राहगीरों और वाहनों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।











