November 2, 2026 8:05 pm

हरियाणा समाचार :रेवाड़ी को 35 करोड़ की सौगात—CM सैनी का धन्यवाद

रेवाड़ी, 10 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा रेवाड़ी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 23 करोड़ 50 लाख रुपए और रामसिंहपुरा में कचरा निष्पादन के लिए 12 करोड़ 13 लाख रुपए के बजट को स्थानीय निकाय की हाई पावर कमेटी की बैठक में स्वीकृति दी गई है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी के लिए दी गई ग्रांट राशि के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के 11 नगर पालिका व नगर परिषदों में घर-घर कूड़ा उठाकर साफ एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए करोड़ों रुपए के कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। इनमें रेवाड़ी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के 23 करोड़ 50 लाख रूपए पांच साल के लिए और रामसिंहपुरा में कचरा निष्पादन के लिए 12 करोड़ 13 लाख रुपए 10 साल के लिए बजट को स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि वह रेवाड़ी को पूर्ण रूप से स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर संकल्पित हैं। रेवाड़ी में सुचारु रूप से डोर-टू-डोर कचरा गाडिय़ों द्वारा एकत्रित कर निष्पादन के लिए रामसिंहपुरा स्थित डंपिंग प्वाइंट पर भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण कमेटी, जिसके चेयरमैन वह स्वयं हैं, ने रेवाड़ी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया था।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का पर्यावरण संरक्षण पर पूरा फोकस है और आमजन को स्वच्छ माहौल प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को सभी नागरिकों के सहयोग से सफाई और सौंदर्यकरण के मामले में देश के अव्वल शहरों में शामिल किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें