November 3, 2026 12:52 am

जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच*नगर मजिस्ट्रेट ने दिया सुरक्षा उपकरण पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश*  

रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने सीएमएस आंनद उपाध्याय, सीएफओ के साथ आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां की अग्नि शमन प्रणाली की विस्तृत भौतिक जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट पॉइंट, अलार्म सिस्टम और आपात निकास मार्गों का अवलोकन किया।

नगर मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अग्नि सुरक्षा उपकरण पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में रहें तथा उनकी समय-समय पर जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि स्टाफ को अग्नि शमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें