तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। दोकटी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दो साल तक यौन शोषण करने के आरोपित को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित को उसके घर से दबोच लिया।
*क्या है पूरा मामला*
पीड़िता ने 09 दिसंबर 2025 को थाना दोकटी में प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी युवक पिछले दो वर्षों से उसे शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बना रहा था। परंतु जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर दोकटी पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 264/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
*घर पर दबिश देकर गिरफ्तारी*
थानाध्यक्ष दोकटी द्वारा गठित टीम—उपनिरीक्षक आशुतोष मध्देशिया, कांस्टेबल नरसिंह पटेल एवं महिला कांस्टेबल कविता चौहान ने मुखबिर की सूचना पर ह्रदयपुर निवासी दिनेश पासवान पुत्र कुवर पासवान के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*दोकटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना*
गंभीर आरोप वाले इस मामले में पुलिस की तत्परता से पीड़िता को न्याय मिलने की राह खुली है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की है।











