November 3, 2026 4:08 am

बलिया समाचार:कोटवाँ में सामाजिक अधिकारिता शिविर: दिव्यांगजन और वृद्धजन को निःशुल्क सहायक उपकरण, नए पंजीकरण से बढ़ी उम्मीदें।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। संत सुदिष्ट बाबा सामुदायिक भवन, कोटवाँ में मंगलवार को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगजन और वृद्धजन को भारत सरकार की ADIP योजना तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। पहले से पंजीकृत लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर उपकरण उपलब्ध कराए गए, जबकि मौके पर नए लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। आयोजनकर्ता शनि कुमार सिंह ने बताया कि जिन लाभार्थियों का पूर्व पंजीकरण, चयन और दस्तावेज़ सत्यापन पूरा हो चुका था, उन्हें व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, चश्मा, स्टिक सहित विभिन्न आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। नए पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं चिकित्सीय अभिलेख अनिवार्य रखे गए। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के व्यापक शिविर के आयोजन में समाजसेवी शनि सिंह की विशेष भूमिका रही। उनके प्रयास से पहली बार कोटवाँ में इतना बड़ा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम संपन्न हो सका। कार्यक्रम का क्रियान्वयन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर की टीम द्वारा किया गया। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन हरी कंचन सिंह ने किया और अध्यक्षता सुशिल पांडे ने संभाली।

आयोजन को सफल बनाने में आसरा केन्द्र, बलिया की केंद्र व्यवस्थापक निधि सिंह तथा सहयोगी अभिषेक सिंह गौतम के साथ-साथ बिजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, दि दिव्यांत सिंह, तेंद्र सिंह, हृदयानंद सिंह, प्रधानाचार्य आलोक सिंह, अरविंद सिंह सेगर का भी योगदान रहा। शिविर में दसवीं की छात्रा काजल सिंह, जनार्दन मिश्रा, सीता देवी, लखपतिया देवी, सकीना बेगम सहित कई लाभार्थियों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने इसे अत्यंत लाभकारी पहल बताते हुए कहा कि कोटवाँ में पहली बार आयोजित इस प्रकार के शिविर से सैकड़ों जरूरतमंदों को बड़ा सहारा मिला है। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए आयोजन टीम के प्रयासों को धन्यवाद दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें