November 2, 2026 11:29 pm

बलिया समाचार:दो गुम हुए मोबाइल बरामद कर संदर्भित स्वामियों को सौंपे।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। दोकटी थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 02 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल पाकर स्वामीगण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोकटी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार जताया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल के माध्यम से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह सफलता मिली है। इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया के मार्गदर्शन में की जा रही है। दोकटी थाना क्षेत्र के दो नागरिकों के मोबाइल फोन बाजार जाते समय अथवा दैनिक कार्यों के दौरान कहीं गुम हो गए थे। इसकी सूचना मिलते ही थाना दोकटी पुलिस ने मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कर CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की। इसके बाद तकनीकी सर्विलांस व सतत मॉनिटरिंग के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए।

पुलिस टीम ने बरामद मोबाइल फोन को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल प्राप्त कर लोगों ने राहत की सांस लेते हुए थाना दोकटी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जमकर सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें