November 2, 2026 11:31 pm

जालौन समाचार:नवीन गल्ला मंडी में धान-बाजरा खरीद का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, तौल में देरी पर दो अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने के निर्देश*

रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवीन गल्ला मंडी, उरई पहुंचकर धान, बाजरा व ज्वार की खरीद प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। तौल में अत्यधिक समय लगने से

जिलाधिकारी ने खाद्य विपणन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से दो अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटे आज ही लगवाने के निर्देश दिए, ताकि तौल तेजी से हो सके और किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने खरीद प्रक्रिया को और पारदर्शी व सुगम बनाने हेतु निर्देशित किया कि पंजीकृत किसानों को गूगल शीट का परफॉर्मा तैयार कर संदेश (मैसेज) के माध्यम से भेजा जाए, जिससे किसान अपने निकटतम खरीद केंद्र की जानकारी प्राप्त कर वहीं उपज भेज सकें। इससे अनावश्यक भीड़ व प्रतीक्षा समय दोनों में कमी आएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी परिसर में बिचौलियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, किसानों को किसी भी प्रकार के परेशानी होने पर कंट्रोल रूम नम्बर 05162-257090 पर शिकायत करें, जिससे शिकायतों को समय से निराकरण होंगे जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य बिना किसी बाधा के मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलें, इसके लिए प्रतिदिन समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें