November 2, 2026 10:27 pm

बलिया समाचार:थाना बैरिया को मिला आधुनिक सुविधाओं का नया उपहार, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज थाना बैरिया में पुलिसकर्मियों के लिए नवनिर्मित भोजनालय कक्ष तथा कस्बा चौकी बैरिया में बनाए गए जनसुनवाई कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने थाने का विस्तृत निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालयों, मिशन शक्ति केंद्र एवं रजिस्टरों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ठंड से बचाव हेतु चौकीदारों को बांटे कम्बल

कड़ाके की ठंड को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना बैरिया में नियुक्त सभी चौकीदारों को कम्बल वितरित किए, ताकि वे बेहतर ढंग से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें।

 

*खोए हुए मोबाइल मिले वापस, 10 लोगों के चेहरे खिले*

थाना बैरिया पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बैरिया पुलिस का आभार जताया।

 

*साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों पर जागरूकता*

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव एवं यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।

 

*कार्यक्रम में प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित*

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक रत्नेश दुबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें