November 2, 2026 9:40 pm

बलिया समाचार:50 हजार लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, 10 भट्ठियाँ ध्वस्त।

सवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया।अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। थाना मनियर पुलिस ने घाघरा नदी के उस पार बिहार बॉर्डर से सटे इलाके में छापेमारी करते हुए लगभग 50,000 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची देशी शराब, करीब 75,000 लीटर लहन, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, नौसादर, फिटकरी सहित भारी मात्रा में सामान नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान 10 अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश चन्द्र शुक्ल और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में की गई। थाना मनियर प्रभारी कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम जब घाघरा नदी पार कर बिहार सीमा की ओर पहुँची तो वहाँ बड़ी मात्रा में चल रही अवैध शराब की गतिविधियों का खुलासा हुआ। पुलिस टीम को देखते ही वहाँ मौजूद शराब बनाने वाले तस्कर फरार हो गए। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका, लेकिन भारी मात्रा में बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। जिले में अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए मनियर पुलिस सक्रिय रूप से अभियान चला रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें