November 2, 2026 8:52 pm

बलिया समाचार:दोकटी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामी को सौंपा।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दोकटी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को नियमानुसार सुपुर्द कर दिया। इस अभियान को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित मोबाइल स्वामी ने बाजार व दैनिक कार्य के दौरान अपना फोन कहीं गिरा दिया था, जिसके बाद उन्होंने थाना दोकटी में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल का विवरण CEIR पोर्टल पर अपलोड किया। तकनीकी निगरानी और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप शनिवार को पुलिस टीम ने मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।

मोबाइल वापस पाकर स्वामियों ने थाना दोकटी पुलिस टीम की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें