November 2, 2026 9:38 pm

बलिया समाचार:ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार। बरामद हुआ चोरी किया गया ई-रिक्शा।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी तथा थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में दोकटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया।

 

*घटना का विवरण*

दिनांक 05 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा थाना दोकटी में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि 04 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे उसका ई-रिक्शा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना दोकटी पर मु.अ.सं. 260/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष दोकटी ने एक टीम का गठन किया। जांच के दौरान उ0नि0 श्री पवन निगम व हमराह कांस्टेबल संदेश कुमार तथा सुरेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी किए ई-रिक्शा के साथ सोनिया मोड़ से भगवानपुर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोविन्द कुमार चौबे (उम्र 28 वर्ष), निवासी चौबे की दलकी नं. 2, थाना दोकटी, वर्तमान पता रामबाग चौरी, थाना मिठनपुरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह ई-रिक्शा लालगंज कस्बे से चोरी किया था और बेचने की फिराक में था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें