November 2, 2026 9:40 pm

बलिया समाचार:सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर; गाँव में छाया मातम।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के बीएसटी बाँध स्थित कोड़रहा ढाला के पास शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जयप्रकाश नगर निवासी आज़ाद कुमार यादव (28) और बाबू के डेरा निवासी पिंटू (23) शुक्रवार रात किसी दोस्त की पार्टी से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोड़रहा ढाला के पास पहुँची, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोकटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि डॉक्टरों ने आज़ाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिंटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक आज़ाद का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार रविवार को किया गया, जिसमें चार वर्षीय पुत्र कालू ने मुखाग्नि दी। हादसे की खबर से आज़ाद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी माँ कलावती देवी और बड़ी बहन रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी निकिता पति की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। पूरे गाँव में शोक की लहर व्याप्त है।अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें