जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेवाड़ी, 03 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव अमित वर्मा द्वारा जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मौके पर ही विचाराधीन कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर सचिव अमित वर्मा ने जेल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते है तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए। उन्होंने जेल अधिकारियों को भी उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।











