November 2, 2026 9:39 pm

हरियाणा समाचार: रेवाड़ी में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 6 वारदात सुलझाई, तीन आरोपी गिरफ्तार।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

–अलग अलग जगहों से चोरी की गई 06 बाइक भी बरामद

रेवाड़ी 3 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

 

रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला नूंह के गांव पंचगावा निवासी आकिल उर्फ डैनी, हासम उर्फ मुल्ली व साहिद उर्फ जिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 6 चोरीशुदा बाइक बरामद की गई हैं। यह सभी बाइक रेवाड़ी, गुरुग्राम व राजस्थान से चोरी की गई थी।

मामले की जानकारी देते हुए एसआई फखरुदीन ने बताया कि पीड़ित गांव मालपुरा निवासी संदीप चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 22 नवम्बर को उसने अपनी बाइक को अपने घर के सामने खडी किया था। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले सीआईए धारूहेड़ा ने सोमवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी जिला नूंह के गांव पंचगावा निवासी आकिल उर्फ डैनी, हासम उर्फ मुल्ली व साहिद उर्फ जिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरी की बाइक सहित कुल 6 चोरीशुदा बाइक बरामद की गई हैं। यह सभी बाइक रेवाड़ी, गुरुग्राम व राजस्थान से चोरी की गई थी। पुलिस दवरा पूछताछ में आरोपियों ने बावल, टपुकड़ा, नीमराणा, भिवाड़ी, तावडू, नुहं व मानेसर से करीब 10 बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों को आज पेश अदालत किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें