November 2, 2026 11:14 pm

शिवम वर्मा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार। अवैध तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फेफना पुलिस ने बुधवार देर शाम हुई मुठभेड़ में शिवम वर्मा उर्फ यशवंत हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रतीक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद हुए हैं।

 

*गुमशुदगी से हत्या तक पहुँचा मामला*

30 नवंबर 2025 को ग्राम आमडारी निवासी रामजी वर्मा ने अपने पुत्र शिवम वर्मा उर्फ यशवंत के गुमशुदा होने की तहरीर थाना फेफना में दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक तथ्यों से शिवम की हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

 

*नहर किनारे हुई मुठभेड़*

2 दिसम्बर 2025 को थानाध्यक्ष फेफना विश्वदीप सिंह एवं उपनिरीक्षक सत्येंद्र चौधरी सहित पुलिस टीम बैना मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हत्याकांड का आरोपी प्रतीक वर्मा नहर के रास्ते पकड़ी चट्टी की ओर आ रहा है और उसके पास हथियार भी है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को अपने सामने देखकर आरोपी ने थानाध्यक्ष पर जानलेवा फायर किया, जो बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई नियंत्रित फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। मौके से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें