PNP न्यूज, रेवाड़ी 3 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली में निर्माणाधीन हेरिटेज शैली के मुख्य द्वार का लोकार्पण 5 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह मुख्य द्वार अहीरवाल के प्रथम विधायक और शैक्षिक–सामाजिक जागरण के अग्रदूत बाबू राव मोहर सिंह की स्मृति को समर्पित है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि मुख्य द्वार का निर्माण उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह के स्वैच्छिक कोटे से दी गई राशि से कराया गया है।
लोकार्पण समारोह सुबह 11 बजे मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा करेंगे, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
स्वागत अध्यक्ष की भूमिका ग्राम सरपंच शीलावती निभाएंगी और एसएमसी प्रधान राजवंत अतिथियों का स्वागत करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए मुख्य द्वार के बनने से स्कूल की पहचान और सौंदर्य दोनों में वृद्धि होगी तथा स्थानीय विरासत को सम्मान देने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है।











