रेवाड़ी, 3 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सड़कों पर नियमों के विरुद्ध सरपट दौड़ रहे वाहनों पर जब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण विभाग शिकंजा कसना शुरू करता है तो वाहन संचालकों खासकर अवैध बसों के मालिकों और ओवरलोड वाहनों के ऑपरेटरों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसा ही नजारा रेवाड़ी से होकर गुजरने वाले दिल्ली जयपुर हाईवे पर उस वक्त देखने को मिला, जब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण विभाग की टीम एसडीएम सुरेश कुमार के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी।
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण विभाग की टीम ने विशेष चैकिंग अभियान के तहत दिल्ली जयपुर हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 9 अवैध बसों पर शिकंजा कसकर उनसे एक लाख 46 हजार जुर्माना भी वसूला और सभी बसों को इंपाउंड कर दिया। विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद ऐसे बस संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
विभाग के प्रवक्ता के अनुसार ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है तथा उनका यह चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











