November 2, 2026 10:46 pm

मुरलीछपरा में विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न। छात्र–छात्राओं ने दमखम दिखाया, मैदान में छलका उत्साह।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। जिला मजिस्ट्रेट बलिया के दिशा-निर्देश पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बलिया द्वारा आयोजित विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दलनछपरा विकास खंड मुरलीछपरा के विशाल खेल मैदान में भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी एवं ग्राम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए। मैदान पर सुबह से ही खिलाड़ियों में जोश दिखा और दर्शकों ने भी तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

 

*100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन*

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी स्पीड और फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग अनुष्का शर्मा पुत्री अनिल शर्मा प्रथम रहीं।

सब-जूनियर बालक वर्ग श्रवण कुमार यादव पुत्र विनोद यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर पुरुष वर्ग आलोक सिंह पुत्र शंकर सिंह ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया।

 

*कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांच*

कबड्डी प्रतियोगिता ने मैदान में सबसे अधिक रोमांच पैदा किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में कंपोज़िट विद्यालय रामनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

जूनियर बालक वर्ग में दलनछपरा की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों ही मुकाबलों में खिलाड़ियों के कौशल, दमखम और रणनीति को देखकर दर्शकों ने जमकर सराहना की।

 

*200 मीटर दौड़ के परिणाम*

दौड़ प्रतियोगिता के अन्य वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शानदार दमखम दिखायाः

जूनियर बालक वर्ग विक्की पुत्र तारकेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग निक्की यादव पुत्री राजेश यादव ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें