November 2, 2026 9:41 pm

पीडब्ल्यूडी सड़क काटकर नाला निर्माण पर हंगामा, चाई-छपरा के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा पत्र।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया (बलिया)। चाई-छपरा गाँव के ग्रामीणों ने बैरिया खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क को अवैध रूप से काटकर नाला निर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क एनएच-31 को बकुलहा एवं सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से जोड़ती है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कटने से पूरे क्षेत्र में आवाजाही बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*अवैध निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध*
ग्रामीण शैलेश कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मंतोष कुमार चौधरी सड़क को तोड़कर नाले का निर्माण करवा रहे हैं और नाले का पानी उनकी निजी नाली में जबरन प्रवाहित करने की कोशिश हो रही है। विरोध करने पर प्रधान पक्ष द्वारा अभद्रता और धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

*महिलाओं ने जताई नाराज़गी*
गाँव की गिरिजा देवी, सरस्वती देवी और अशर्फी देवी ने कहा “शौचालयों और नालों का गंदा पानी हमारे दरवाजे पर लाने की तैयारी की जा रही है। इससे बीमारी फैलेगी और घरों में रहना मुश्किल हो जाएगा।”

*बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण*
सड़क कटने के विरोध में मौके पर शैलेश चौधरी, कमलेश चौधरी, उमेश चौधरी, ललन चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, रमेश चौधरी, कन्हैया चौधरी, रामाशंकर चौधरी, गिरजा देवी, सरस्वती देवी, अशर्फी देवी समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण एकजुट हुए और निर्माण कार्य रोकने की मांग की।

*ग्राम सचिव का बयान*
ग्राम सचिव रितेश राय ने बताया
“मामले की शिकायत बीडीओ कार्यालय में दर्ज है। जांच जारी है। सरकारी सड़क को तोड़कर नाला बनाना उचित नहीं है। आवश्यकता पड़ी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”

*ग्राम प्रधान की सफाई*
ग्राम प्रधान मंतोष कुमार चौधरी ने कहा
“गाँव की नाली की निकासी के लिए सड़क का एक छोटा हिस्सा खोदा जा रहा है। नाला बनने के बाद सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।”

*ग्रामीणों की मांग*
ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध निर्माण को तुरंत रोकने, सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विरोध करने वालों को धमकी देने वालों पर सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें