November 2, 2026 10:25 pm

उपजिलाधिकारी न्यायालय से 47 पत्रावलियां गायब, डीएम ने दिए FIR दर्ज कराने के निर्देश।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। उपजिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बैरिया न्यायालय से भूमि विवाद से संबंधित 47 मुकदमों की पत्रावलियां रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं। ये सभी फाइलें आरसीसीएमएस पोर्टल पर उपलब्ध हैं, लेकिन न्यायालय में इनके भौतिक अभिलेख नहीं मिल रहे हैं। कई बार रिकॉर्ड मिलान कराने के बाद भी पत्रावलियां नहीं मिलने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह को जिम्मेदार पेशकार, अलहमद सहित अन्य संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि परिस्थितियाँ इस ओर इशारा कर रही हैं कि सुनियोजित साजिश के तहत इन 47 मुकदमों की पत्रावलियां गायब की गई हैं। उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त हो गया है। “संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। साथ ही गायब अभिलेखों की विस्तृत जांच भी कराई जा रही है,” उन्होंने कहा पत्रावलियों के गायब होने से न्यायालयीन कार्यवाही प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच तेज कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें