November 2, 2026 11:27 pm

एडीएम ने मितौली में परखी SIR की रफ्तार, टीम को दिया जोश भरने वाला मंत्र

लखीमपुर खीरी, 29 नवंबर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रशासन अब मैदान में उतर आया है। शनिवार को डिप्टी डीईओ/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह अचानक तहसील मितौली पहुँचे और वहाँ चल रहे एसआईआर कार्यों की बारीकी से पड़ताल की। बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ईआरओ मधुसूदन गुप्ता को जरूरी दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एडीएम ने न सिर्फ प्रगति रिपोर्ट देखी बल्कि पूरे स्टाफ से आमने-सामने बात कर काम की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने टीम को सख्त लहजे में लेकिन प्रेरक अंदाज में साफ कहा कि जोश बनाए रखिए, काम की रफ्तार धीमी नहीं पड़नी चाहिए… लक्ष्य समय पर हर हाल में पूरा होना चाहिए।मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने एडीएम के शब्दों से उत्साहित महसूस किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बीएलओ से एक-एक विवरण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रपत्रों की एंट्री शत-प्रतिशत सही हो, किसी भी स्तर पर लापरवाही न मिले। उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें