November 2, 2026 8:07 pm

लखीमपुर: सीडीओ ने धान क्रय केंद्रों व सहकारी समितियों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई खामियाँ उजागर

लखीमपुर खीरी जिले में धान खरीद एवं उर्वरक वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने शनिवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जिलेभर के धान क्रय केंद्रों और सहकारी समितियों का फील्ड वेरिफिकेशन कर व्यवस्था का स्थलीय परीक्षण किया सीडीओ ने प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धारवे के साथ राजापुर कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और मशीनरी की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर डस्टर मशीन खराब मिलने पर नाराज़गी जताई और तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान मितौली से आए किसान ने बताया कि वहां खरीद की गति धीमी है, जिस पर सीडीओ ने मितौली केंद्र पर खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए लखपेड़ागंज समिति में स्टॉक होने के बावजूद वितरण ठप, सीडीओ की कड़ी कार्रवाई इसके बाद सीडीओ बी-पैक्स सहकारी समिति, लखपेड़ागंज पहुँचे। यहाँ निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समिति पर उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन ई-पास मशीन में स्टॉक फीड न होने से वितरण बाधित है। इस पर सीडीओ ने सहायक आयुक्त सहकारिता को तत्काल फीडिंग कराते हुए वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए 48 घंटे में भुगतान और केंद्रों के समय पर खुलने के निर्देश सीडीओ ने डिप्टी आरएमओ और एआरसीएस को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी धान क्रय केंद्र समय पर खुले तौल प्रक्रिया तेज की जाए पर्याप्त कार्मिक लगाए जाएँ और किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि अधिकारियों के दैनिक निरीक्षण में जो खामियाँ सामने आई हैं, उन पर तुरंत कार्यवाही की जाए और संबंधित विभाग से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें