November 2, 2026 10:25 pm

जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है वलीपुर स्थित तालाब —

मनोज कुमार जहानाबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अलीपुर मौजा स्थित विशाल तालाब की स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है लेकिन इसके रखरखाव की कोशिश न तो सरकारी स्तर से हो रही है और न ही स्थानीय लोगों द्वारा रूचि लिया जा रहा है। गांव के सभी घरों के नालियों और कुडा कचरा का डंपिंग ग्राउंड में तब्दील तो हो ही चुका है रही सही कसर अतिक्रमण कारियों द्वारा पुरी की जा रही है। चारों ओर से हो रहे अतिक्रमण से अब इसके अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।

लगभग तीन एकड क्षेत्रफल वाले इस तालाब का अतिक्रमण के कारण आकार एवं गहराई लगातार घटने से अब यह तालाब एक साधारण गढ़े के स्वरूप में परिवर्तित हो गया है।जिस तालाब में पानी बैशाख जेठ में भी हिलोरें मारता था अब वर्तमान में घास लफार मार रहा है। वक्त के साथ इस बदलाव से तालाब की उपयोगिता एवं आकार दोनों बदल गया।

वलीपुर गांव के लखन प्रसाद,हरिनंदन प्रसाद आदि ने बताया कि पुरखों से मिले इस अतिमहत्वपूर्ण धरोहर को हम संजो नहीं रहे हैं ।इसके अहमियत बचाने के लिए सरकार प्रायोजित जल जीवन हरियाली योजना के तहत जीर्णोद्धार की मांग की गई लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके अहमियत के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उन दिनों जब नहर नहीं था उस समय भी वलीपुर एवं सुल्तानपुर के लगभग दो सौ एकड़ भूमि में धान के फसल की गारंटी इस तालाब के कारण थी।बसावट इस तालाब का ऐसा था कि इससे खेतों तक पानी आसानी से पंहुच जाता था। लेकिन अब तो जल संचय कम होने से उपयोगी नहीं है।

तालाब में अब नाली का पानी डम्प होने का खामियाजा आस पास स्थित लोगों को हो रहा है।चापाकलो से दूषित पानी निकल रहा है।लोग मजबूर हैं। वलीपुर मौजा के किसानों द्वारा पुनः इस तालाब के आस पास अतिक्रमण हटाने तथा उड़ाही की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें