जहानाबाद (मनोज कुमार )
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हुलास गंज में बैंकिंग सुविधाओं को और सुलभ बनाने की मांग व्यावसायियों द्वारा उठाई जा रही है। उन्होंने यहां पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में काम का अत्यधिक बोझ कर्मियों की कमी, तथा कर्मियों के टाल मटोल की नीति को आड़े हाथों लेते हुए स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाताधारकों की संख्या के अनुपात में सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।जमा निकासी को लेकर चार से पांच घंटे समय बर्बाद होता है। इसके अलावा कुछ कर्मियों का व्यवहार भी उपभोक्ताओं को मर्माहत करता है। लोगों ने बताया कि हुलास गंज स्थित पीएनबी की शाखा में वर्क लोड सबसे अहम मुद्दा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय में संचालित सभी स्कूलों ईंटर कौलेज,बीएड,कौलेज,संस्कृत महाविद्यालय, इन्जिनियरिंग कौलेज के अलावा व्यापारियों, किसानों जीविका दिदीयों के साथ साथ अन्य संस्थाओं का वित्तीय संबंध एकलौता पीएनबी की शाखा से है।यह तो तय है कि खाताधारकों की तादाद आवश्यकता से अधिक है। इसके चलते कार्य क्षमता प्रभावित होना लाजिमी है। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें यही चाहत होती है। लेकिन मौजूदा हालात में एकलौते शाखा में संभव नहीं है। इससे निजात लोगों को मिले इसके लिए प्रखंड मुख्यालय में स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मांग तो की जा रही है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो पाई है।











