November 2, 2026 8:05 pm

राजकीय माध्यमिक विद्यालय टोला फतेहराय में करियर मेला आयोजित, मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत मुरली छपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांद दियर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय टोला फतेहराय के प्रांगण में दिनांक 27 नवंबर 2025 को करियर गार्डन मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ग्राम पंचायत चांद दियर के प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया गया।

यह करियर मेला प्रदेश सरकार द्वारा संचालित करियर मार्गदर्शन अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम ललित ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रुचि, क्षमता और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले में उपस्थित ग्राम पंचायत चांद दियर के प्रधान प्रतिनिधि सुमेर यादव ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, सरकारी योजनाओं तथा करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें