November 2, 2026 10:31 pm

रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाला दुकानदार की बेटी ने की आत्महत्या, सेक्टर 6 थाना पुलिस जांच में जुटी

रेवाड़ी 26 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेड़ा सेक्टर-6 क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सब्जी रेहड़ी लगाने वाले निलेश की 17 वर्षीय बेटी शबनम उर्फ प्रिया ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय घर पहुंची मां ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार मूलरूप से बिहार के कटरा मुजफ्फनगर का रहने वाला है और पिछले कई सालों से धारूहेड़ा में रह रहा था।

थाना सेक्टर छह पुलिस अनुसार निलेश झा रोज की तरह सुबह अपनी रेहड़ी लगाने गए थे और उनकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई हुई थी। दोपहर में घर पर अकेली शबनम ने कमरे में चुन्नी के सहारे फंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता तब चला जब उसकी मां वापस लौटी और बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया। पड़ोसियों की सूचना पर सेक्टर-6 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को रेवाड़ी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आरोप या बयान दर्ज नहीं कराया गया है। निलेश के दो लडकी व एक लडका है। शबनम सबसे बडी थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें